फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jam was created by keeping the dead body outside the post.

Banda News: शव को चौकी के बाहर रखकर लगाया जाम

Sat, 13 Apr 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jam was created by keeping the dead body outside the post.
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदौल तलैया निवासी इजराइल की मौत के मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मर्दन नाका चौकी के बाहर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपी दोनों भाइयों की गिरफ्तारी और हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। जाम करीब एक घंटे तक चला।
विज्ञापन

हरदौल तलैया निवासी इजराइल (26) की मौत के मामले में शनिवार की देर शाम परिजनों ने शहर की मर्दन नाका चौकी के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपी लोहार तलैया निवासी सलमान व अशद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाए। उनकी गिरफ्तारी की जाए। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल अनूप दुबे ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि इजराइल की मौत की वजह पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हाे सकी है। उसका बिसरा सुरक्षित किया गया है। परिजन जिन दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगा रही है, उनमें आरोपी सलमान मृतक का साथी बताया गया है। आरोपी दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed