{"_id":"58c1f77dbacc39b7147eedcb222ab2dc","slug":"jam-imposed-against-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट के विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट के विरोध में लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बबेरू। पेयजल समस्या से आक्रोशित कस्बे के लोगों और
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ओरन तिराहे पर जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। इससे अमावस्या पर
दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हुई। एसडीएम ने
समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग एक माह से पानी की गंभीर समस्या है। जिलाधिकारी ने दो बार यहां भ्रमण कर जल निगम अभियंताओं को नए नलकूपों में तत्काल बिजली कनेक्शन लेकर चालू करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद अभी तक नलों में पानी नहीं पहुंच रहा।
टैंकरों के सहारे लोग काम चला रहे हैं। सोमवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने ओरन तिराहे पर जाम लगा दिया। देर तक जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अमावस्या पर मढ़ीदाई मंदिर दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी मुश्किल उठानी पड़ी।
एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव जाम स्थल पहुंचे। जल संस्थान कर्मचारियों को बुलाकर तत्काल जलापूर्ति करने व पेयजल व्यवस्था करने की हिदायत दी। उनके समझाने पर लगभग दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। रमेश, लल्ला, शंभू, विजय, मुन्ना सिंह, संदीप कुमार भी मौजूद रहे।