फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jakhani village water conservation model made in other states

बांदा: जखनी गांव का जल संरक्षण दूसरे राज्यों में बना मॉडल

Mon, 23 Nov 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Jakhani village water conservation model made in other states
जल ग्राम से मशहूर जखनी गांव में खेतों की मेड़बंदी व कुओं का निरीक्षण करते नीति आयोग के जल सलाहकार ? - फोटो : BANDA
बांदा। जल ग्राम की हकीकत जानने भारत सरकार नीति आयोग के जल सलाहकार अविनाश मिश्रा सोमवार को जखनी गांव पहुंचे। यहां किए गए जल संरक्षण के उपायों, मेड़बंदी आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन

कहा कि जखनी गांव में परंपरागत जल संरक्षण के लिए अपनाई गई विधियों को दूसरे राज्यों में मॉडल के रूप में लागू किया जा रहा है। वर्षा की बूंद जहां गिरे उसे वहीं रोकें। जिस खेत में जितना पानी होगा, वहां उतनी ही पैदावार बढ़ेगी।
विज्ञापन

जल सलाहकार ने गांव में भ्रमण कर यहां के किसानों द्वारा बनाए गए मेड़ों को देखा। पानी से भरे गांव के कई तालाब देखें। कुओं का भी जायजा लिया। इस बात पर खुशी जताई कि बिना किसी सरकारी मदद के यहां के किसानों ने अपने श्रम और धन से तालाब, कुओं और परंपरागत जलस्रोतों को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जखनी गांव की जल ग्राम समिति के संयोजक उमाशंकर पांडेय सहित समिति के अन्य कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि यहां अद्भुत कार्य हुआ है। अंधेरा-अंधेरा का शोर मचाने के बजाय दीपक जलाया गया है। यहां के किसानों और जवानों की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है।
जल सलाहकार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेड़बंदी और परंपरागत तरीकों से जल संरक्षण के लिए देशभर के प्रधानों को पत्र भेजा है। यह अच्छी बात है कि बुंदेलखंड के किसान दस साल से खेतों में बारिश का पानी रोकने के लिए मेड़बंदी करा रहे हैं। उन्होंने समिति संयोजक उमाशंकर पांडेय से मेड़बंदी संबंधी जानकारी साझा की।

इस अवसर पर गांव के अली मोहम्मद, निर्भय सिंह, प्रेमचंद्र वर्मा, राजाभइया वर्मा, रामचंद्र यादव, रामविशाल कुशवाहा, प्रेमप्रकाश, अजय शिवहरे भी मौजूद रहे। जल सलाहकार अविनाश मिश्रा ने सर्वोदय कार्यकर्ता और पड़ोसी गांव घुरौंडा गांव निवासी गजेंद्र त्रिपाठी से भी मुलाकात की। वहां के परंपरागत जलाशयों आदि को देखा। जाते समय केन नदी का भी पुल से जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed