फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jail warders engaged in Mukhtar's security will be equipped with 'body cams'

मुख्तार की सुरक्षा में लगे जेल वार्डर होंगे ‘बॉडी कैम’ से लैस

Fri, 24 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jail warders engaged in Mukhtar's security will be equipped with 'body cams'
बांदा। पूर्वांचल के बाहुबली व गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में लगे जेल वार्डर प्रदेश की अन्य जेलों से यहां आ गए हैं। आठ-आठ घंटों की तीन शिफ्ट में कुल 33 जेल वार्डर तैनात किए गए हैं। इन्हें हर माह बदल दिया जाएगा। इन्हें ‘बॉडी कैम’ से लैस किया जाएगा, ताकि मुख्तार की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उधर, मुख्तार की सुरक्षा का दायित्व बरेली से आए नए डिप्टी जेलर दुर्गेश सिंह को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्तार की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। मुख्तार की तन्हाई बैरक में तीन शिफ्टों में सुरक्षा की जा रही है। पहली शिफ्ट में 11 जेल वार्डर लगाए जा रहे हैं। इनमें सात बांदा जेल व चार अन्य जेलों के हैं। प्रति माह जेल वार्डरों की ड्यूटी बदल दी जाएगी। इसके अलावा जेल में 48 सीसी कैमरे लगे हैं। 20 सीसी कैमरे मुख्तार की तन्हाई बैरक के आसपास हैं।
विज्ञापन

मुख्तार की सुरक्षा में लगने वाले जेल वार्डरों को ‘बॉडी कैम’ से लैस किया जाएगा। जल्द जेल वार्डरों को ‘बॉडी कैम’ लगाए जाएंगे। डिप्टी जेलर वीरेश्वर के निलंबित होने के बाद जेल में बरेली से नए डिप्टी जेलर दुर्गेश सिंह भेजे गए हैं। उन्हें मुख्तार की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed