फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jagatvira's Jaspura block chief

जगतवीर बने जसपुरा के ब्लाक प्रमुख

Wed, 02 May 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 02 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jagatvira's Jaspura block chief
जगतवीर को प्रमाणपत्र सौंपते सहायक निर्वाचन अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

रिक्त पड़े ब्लाक प्रमुख पद के लिए मंगलवार को यहां हुए मतदान में दोनों प्रत्याशियों को 26-26 वोट मिले। अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हवाला देकर पर्ची के जरिये लाटरी निकाली। इसमें जगतवीर सिंह विजयी हुए। उधर, दूसरे प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया और मुख्य सड़क पर धरना दिया। देर तक हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे एडीएम ने विरोध कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और जगतवीर सिंह को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा।  

विज्ञापन


सपा सरकार में ब्लाक प्रमुख पद पर चुनाव जीतीं सपा की सादिका खातून को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटा दिया गया था। पिछले कई माह से यह सीट खाली थी। बुधवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। इसमें जगतवीर सिंह और धर्मेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ही प्रत्याशी थे। कुल 52 वोट पड़े। दोनों को 26-26 वोट मिले। इस पर सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम, अतर्रा अरविंद तिवारी और पीठासीन अधिकारी कौशल किशोर ने दोनों के नामों की पर्ची डालकर लॉटरी निकाली।
विज्ञापन


इसमें जगतवीर सिंह को विजय मिली, लेकिन प्रतिद्वंद्वी धर्मेंद्र सिंह ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मानने से इंकार कर दिया और समर्थकों के साथ बांदा-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। एक घंटा से ज्यादा जाम और हंगामा चला। जाम लगाए लोगों की मांग थी कि डीएम मौके पर आएं तभी बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतत: मुख्यालय से एडीएम गंगाराम गुप्ता जसपुरा आ गए। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल भी थे। एडीएम ने धरने पर बैठे धर्मेंद्र सिंह से बातचीत की। उन्हें समझाया। भरोसा दिलाया कि कोई गड़बड़ी पाई गई तो जांच होगी। इसी के बाद जाम खत्म हो गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जगतवीर सिंह को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंप दिया। 


वोट देने आए बीडीसी के अपहरण का आरोप 
जसपुरा/चिल्ला। ब्लाक प्रमुख पद के मतदान के दौरान एक क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) को बलपूर्वक उठा ले जाने का आरोप लगाया गया है। जसपुरा निवासी अनुसूचित जाति की सुमित्रा देवी ने जसपुरा थानाध्यक्ष को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति ब्रजराज क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बुधवार को वह दोपहर 2 बजे वोट डालने जसपुरा ब्लाक कार्यालय आ रहे थे तभी गेट के पास एक प्रत्याशी ने असलहों के बल पर उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और वोट नहीं डालने दिया। पति का अभी भी पता नहीं है। पति की जान खतरे में बताकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उधर, मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा एडीएम ने कहा कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कराएंगे। उसी के बाद अगली कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed