{"_id":"675b2cb5280b589f8d034412","slug":"it-is-necessary-to-blink-and-smile-five-times-before-taking-the-test-banda-news-c-12-1-knp1035-931053-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: टेस्ट देने से पहले पांच बार पलकें झपकाना और मुस्कुराना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: टेस्ट देने से पहले पांच बार पलकें झपकाना और मुस्कुराना जरूरी
विज्ञापन
बांदा। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में अब दलालों की दखलंदाजी कम हो जाएगी। सारथी ऐप पर इसके लिए बदलाव किया गया है। ऑनलाइन टेस्ट से पहले अब आवेदक को पांच बार मुस्कुराना और पांच बार पलकें झपकानी होंगी। इसके बाद ही टेस्ट शुरू होगा। परिवहन विभाग ने दलालों की दखलंदाजी रोकने के लिए यह पहल की है।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इंटरनेट कैफे व जनसुविधा केंद्र से भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदक को आधार कार्ड पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाली ओटीपी की मदद से ऑनलाइन टेस्ट देना होता है। अभी तक संभागीय परिवहन कार्यालय के इर्द-गिर्द मंडराने वाले दलाल ऑनलाइन टेस्ट में दखल करते हुए आवेदनकर्ता की जगह दूसरे व्यक्ति को बैठाकर परीक्षा दिला देते थे। ऑनलाइन टेस्ट में दूसरों के परीक्षा देने की शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों ने ऐप में कुछ बदलाव किए हैं। अब आवेदकों को ही टेस्ट में बैठना होगा। इसके लिए एआई तकनीक का सहारा लिया गया है।
एआरटीओ शंकर सिंह ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पलक झपकाने और पांच बार मुस्कुराने की प्रक्रिया लागू की गई है। इस प्रक्रिया से ऑनलाइन परीक्षा में हो रहे फर्जीवाड़े पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
एक दिन में हो रहे 10 से 15 ऑनलाइन टेस्ट
संभागीय परिवहन कार्यालय के आरआई गुलाबचंद्र ने बताया कि एक दिन में 10 से 15 ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ऑनलाइन टेस्ट लिए जा रहे हैं। सारथी पोर्टल पर जो बदलाव किया गया है, उसी प्रक्रिया के तहत काम किया जा रहा है।