{"_id":"65e8b0b9be444904d600edc1","slug":"irregularities-found-in-cdo-investigation-vdo-suspended-banda-news-c-212-1-bnd1004-107855-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सीडीओ की जांच में मिली गड़बड़ी, वीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सीडीओ की जांच में मिली गड़बड़ी, वीडीओ निलंबित
विज्ञापन
बांदा। सीडीओ के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने नरैनी ब्लाॅक की ग्राम पंचायत संग्रामपुर में तैनात वीडीओ को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मंडलायुक्त के निर्देश पर 29 फरवरी को सीडीओ ने ग्राम पंचायत में जांच व सत्यापन किया। सत्यापन में वीडीओ अनुपस्थित रहे और ग्राम पंचायत में भी गो संरक्षण से लेकर विकास कार्यों तक में लापरवाही मिली। वीडीओ को नरैनी ब्लाक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। कमासिन बीडीओ को जांच सौंपते हुए सप्ताह भर में आरोपपत्र मांगे हैं।
जिला विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने बुधवार को नरैनी ब्लाक की ग्राम पंचायत संग्रामपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी त्रिवेणी प्रसाद को निलंबन का नोटिस भेजा है। इसमें बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर 29 फरवरी को मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने ग्राम पंचायत में सत्यापन और जांच की। सूचना के बावजूद वीडीओ मौके पर उपस्थित नहीं हुए।
ग्राम पंचायत के मजरा बीरमपुर में नाली खड़ंजा का कार्य नहीं पाया गया। हैंडपंप मरम्मत व रिबोर योग्य मिले। जबकि सचिव ने इन्हें ठीक बताया था। पीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को समय से मनरेगा योजना में मजदूरी अंश के मस्टर रोल जारी नहीं हुए। स्ट्रीट लाइट लगवाने के नाम पर ग्राम पंचायत में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बरछा डड़िया के गो आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंशों की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। एक वर्ष से गोवंशियों के भरण-पोषण का मांग पत्र नहीं भेजा। पंचम राज्य वित्त तथा पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि के खर्च में भी गड़बड़ी मिली। पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण फीडिंग की गई है। कंपोजिट विद्यालय में आपरेशन कायाकल्प का कार्य पेयजल आपूर्ति, लेवलिंग, हैंडपंप प्लेटफार्म व हैंडवास यूनिट निर्माण नहीं कराया गया। इन आरोपों में वीडीओ त्रिवेणी प्रसाद को निलंबित किया गया है। जांच होने तक वह नरैनी ब्लाक मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे। डीडीओ ने मामले की जांच कमासिन बीडीओ को सौंपी है। साथ ही सप्ताह भर में आरोप पत्र तैयार कर देने के निर्देश दिए हैं।