फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Interstate two bike thieves arrested, eight bikes recovered

अंतरराज्यीय दो बाइक चोर गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद

Sat, 25 Jul 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Interstate two bike thieves arrested, eight bikes recovered
बांदा। स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) और मटौंध थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकें बरामद कीं हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों चोर अंतरराज्यीय गिरोह के हैं। रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र में इचौली रोड स्थित गैस एजेंसी के पास शुक्रवार को बाइक में खड़े दो युवकों को एसओजी और मटौंध थाना पुलिस ने पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के हैं। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए दोजेंद्र तिवारी उर्फ दिन्ना पुत्र सुरेश तिवारी (मझीवां, बबेरू) और पुष्पेंद्र दीक्षित पुत्र जुगुल किशोर दीक्षित (बिवांर, हमीरपुर) ने स्वीकारा कि वे बांदा, महोबा और कानपुर से बाइक चुराकर बेचते हैं।
विज्ञापन

दोनों के पास से बरामद दोनों बाइकें चोरी की थीं। उनकी निशानदेही पर मझींवा गांव से छह और बाइकें बरामद की गईं। लॉकडाउन के दौरान इन बाइकों को बेच नहीं पाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मटौंध थाने में धारा 411/413/419/420 की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। टीम में एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह, मटौंध एसआई हीरालाल, सिपाही विजय चौहान, योगेंद्र सिंह, नितेश समाधिया, प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार, प्रभात तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed