{"_id":"5a58fa544f1c1ba83f8b4719","slug":"inspire-young-people-from-vivekananda","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद से प्रेरणा लें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद से प्रेरणा लें युवा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद और सरस्वती चित्र पर फूल चढ़ाते विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूलों और सामाजिक संगठनों ने गोष्ठियां कर उन्हें याद किया। छात्र-छात्राओं को उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को कार्यालय में प्रांत उपाध्यक्ष ऋषि शुक्ला ने कहा कि विवेकानंद ने अपना जीवन राष्ट्र और मानवता के नैतिक तथा आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। आरएसएस विभाग प्रचारक अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संयम की नसीहत दी। अर्चना भारती व अजय मिश्रा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
उधर, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष विजय निगम ने बैठक में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। युवा पटेल वाहिनी कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने पटेल सेवा संस्था परिसर में विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप पटेल व महामंत्री राममिलन सिंह पटेल ने कहा कि स्वामी आत्मविश्वास, शौर्य, तेज, स्थिरता आदि गुणों से परिपूर्ण युवाओं को एकत्रित कर संसार का कायाकल्प करना चाहते थे। संचालन पीसी पटेल ने किया। उधर, खेल मंत्रालय के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत बांदा नेहरू युवा केंद्र में राष्ट्रीय विचार गोष्ठी और पौधरोपण हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रीती साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अतर्रा के ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य श्वेता त्रिपाठी, प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, राजबहादुर सिंह व कालीचरण वाजपेयी ने विवेकानंद जयंती मनाई। नवोदित शिक्षा निकेतन स्कूल, विद्या वाहिनी इंग्लिश स्कूल, शिशु ज्ञान मंदिर नरैनी रोड में भी स्वामी विवेकानंद को याद किया। संत विवेकानंद विद्या मंदिर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
फार्मासिस्ट सीवी सिंह ने 30 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रधानाचार्य राजाबाबू, डॉ.सुनील श्रीवास्तव, सहायक प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने आभार जताया। गिरवां प्रतिनिधि के मुताबिक स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान में विवेकानंद जयंती मनाई गई। प्रबंधक देवी दयाल शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने को कहा। स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्कूल के शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।