{"_id":"68d049dcf848295b05048935","slug":"innocent-child-falls-into-hot-pot-filled-with-vegetables-dies-banda-news-c-212-1-sknp1027-133674-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सब्जी से भरे गरम भगौने में गिरी मासूम, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सब्जी से भरे गरम भगौने में गिरी मासूम, माैत
Mon, 22 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। पितृ मिलौनी कार्यक्रम के दौरान गरम सब्जी से भरे भगौने में तीन वर्षीय मासूम गिर गई। इससे वह गंभीर झुलस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। यहां डॉक्टरों ने उसे देर रात मृत घोषित कर दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोला कलां गांव निवासी रज्जू प्रसाद ने बताया कि शनिवार की शाम उसके घर में पितृ मिलौनी का कार्यक्रम था। हलवाई ने सब्जी बनाकर उसका भगौना रख दिया था। उसमें ढक्कन नहीं लगा था। इस दौरान उसकी तीन वर्षीय पुत्री कोमल खेलते हुए सब्जी से भरे भगौने में गिर गई। इससे वह गंभीर झुलस गई।
परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। रात करीब नौ बजे जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। वह एक भाई और तीन बहनों में छोटी थी।