फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Innocent brother and sister died by drowning in the pond

Banda News: तालाब में डूबकर मासूम भाई-बहन की मौत

Sun, 21 Apr 2024 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Innocent brother and sister died by drowning in the pond
बबेरू । खेल-खेल में तालाब में डूबकर मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। परिजन पूरा दिन उनकी खोजबीन करते रहे। शनिवार की देर शाम तालाब में शव उतराने से परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी राजेश की पुत्री लक्ष्मी (6) व पुत्र रवि उर्फ आशीष (4) के घर के पास जिरवा तालाब बना हुआ है। भाई-बहन दोनों खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए। वहां तालाब में वह डूब गए। काफी देर तक परिजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिले। बाद में उनका शव तालाब में उतराता देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। उन्होंने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मां पान कुमारी ने बताया कि पिता गुजरात के ओखा गांव में मजदूरी करता है। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। नायब तहसीलदार मनोहर सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed