फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Initiative to promote tourist sites in Bundelkhand

बुंदेलखंड के पर्यटक स्थलों को बढ़ावा देने की पहल

Sat, 07 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 07 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Initiative to promote tourist sites in Bundelkhand

बांदा। केसीएनआईटी कैंपस में आयोजित बुंदेलखंड दर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शनी में यहां के पर्यटक स्थलों और लोक विधाओं के प्रचार-प्रसार की जरूरत पर जोर दिया गया। आयोजन समिति ने इसकी डाक्यूमेंट्री केंद्र सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की बुंदेलखंड टूरिज्म टीम गठित की गई।

बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील कुमार बंसल ने किया। प्रदर्शनी में कालिंजर व झांसी दुर्ग, चित्रकूट के धार्मिक व ऐेतिहासिक स्थल, खजुराहो व देवगढ़ के विश्व प्रसिद्ध मंदिर, पांडव फाल व पन्ना टाइगर रिजर्व के चित्र सजाए गए।

दिवारी नृत्य व राई नृत्य का प्रदर्शन हुआ। आयोजक श्यामजी निगम व शोभित निगम ने बताया कि बुंदेलखंड को उन्नत बनाने की दिशा में यह प्रयास जारी रहेगा। बुंदेलखंड के प्रत्येक जिले और देश का महानगरों में प्रदर्शनी लगाएंगे।

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों व लोक विधाओं की डाक्यूमेंट्री बनाकर उन्हें उपलब्ध कराएं। वह इसे केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे और पूरे देश में प्रदर्शित करने को कहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बुंदेलखंड को पर्यटन की दृष्टि से जो स्थान होना चाहिए वह इसे अभी तक नहीं मिला।

केसीएनआईटी चेयरमैन अरुण कुमार निगम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, विद्यार्थी परिषद संगठन मंत्री धर्मपाल, सुनील वाष्र्णेय, अशोक बेरी ने प्रदर्शनी देखी। भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, संतोष गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, संजय निगम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed