{"_id":"5ec6b8948ebc3e904a749c33","slug":"infectious-found-again-within-24-hours-of-infection-free-banda-news-knp5613473147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण मुक्त के 24 घंटे के अंदर फिर मिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण मुक्त के 24 घंटे के अंदर फिर मिला संक्रमित
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए बांदा जिले में 24 घंटे के अंदर ही एक अन्य संक्रमित ने मिलने से सनसनी मच गई। अब जनपद में पॉजिटिव केस मिलने की तादाद बढ़कर 22 हो गई है। इनमें 21 को निगेटिव आ जाने पर छुट्टी दी जा चुकी है।
झांसी मेडिकल कालेज से बृहस्पतिवार की शाम 11 नमूनों की रिपोर्ट आई। इनमें 10 निगेटिव और एक पॉजिटिव थी। पॉजिटिव मरीज नरैनी क्षेत्र के हड़हा गांव का रहने वाला है। यह मुंबई से 15 मई को ट्रक से लौटा था और कानपुर में भर्ती जमवारा गांव निवासी संक्रमित के संपर्क में था। रिपोर्ट आते ही हड़हा गांव को हॉटस्पॉट के रूप में तब्दील करने की तैयारियां शुरू हो गईं।
जनपद में अब तक 21 संक्रमित मामले मिल चुके हैं, लेकिन यह सभी मरीज एक-एक करके दुरुस्त हो गए और निगेटिव रिपोर्ट आती गईं। बुधवार को शेष बचे एक संक्रमित की भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जनपद संक्रमण से मुक्त हो गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली थी, लेकिन 24 घंटे बाद ही राहत काफूर हो गई। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि 20 मई को 11 नमूने जांच को भेजे गए थे। इनमें 10 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक पॉजिटिव पाया गया है। बताया कि 19 मई को 18 नमूने भेजे गए थे। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
59 प्रवासी मजदूरों ने कराया चेकअप
बांदा। प्रवासियों मजदूरों के लौटने का सिलसिला अभी भी जारी है। बृहस्पतिवार को 59 मजदूरों का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी के दोनों हाथों में होम क्वारंटीन की मुहर लगाकर चलता कर दिया गया। इनमें सबसे ज्यादा 23 मजदूर गुजरात और 19 मुंबई से आए हैं। राजस्थान, दिल्ली के भी मजदूर शामिल रहे।
मंडल में संक्रमित मरीज 12 हुए
बांदा। ताजा आंकड़ों में चित्रकूटधाम मंडल में बृहस्पतिवार को सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। सबसे ज्यादा 10 सक्रिय चित्रकूट जिले के हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में तीन नए मरीज भर्ती किए गए हैं। इनमें 194 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 12 अभी शेष हैं।
नरैनी एंबुलेंस स्टाफ के नमूने भी भेजे गए
नरैनी। सीएचसी अधीक्षक डा. बीएस राजपूत ने बताया कि 14 प्रवासी मजदूरों के पूल टेस्ट और 108 एंबुलेंस के चार कर्मियों का सैंपल भी जांच को भेजा गया है। बताया कि मेडिकल कालेज से चार नए रोगी यहां भेजे हैं। यहां क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया गया है। यह चारों मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। शुक्रवार को उनका सैंपल भेजा जाएगा।