Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   India will become a developed nation by 2037: Swatantra Dev

2037 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत: स्वतंत्र देव

Sun, 17 Dec 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 17 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
India will become a developed nation by 2037: Swatantra Dev
बांदा। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। इसके लिए जरूरी है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ मिले। यह बात जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने माटा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का दीप प्रज्जवलित कर शुरुआत की। कहा कि बुंदेलखंड में कानून व्यवस्था में बेहतर सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में जल संकट की समस्या से निजात दिलाने के लिए केन बेतवा को जोड़ परियोजना में कार्य किया जा रहा है। हर घर नल जल योजना के अंतर्गत शुद्ध पेयजल आपूर्ति भी की जा रही है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड से गरीबों को 5 लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन




कहा कि गरीब बेटियों किसान एवं पिछड़े वर्ग ,युवाओं को सरकार बिना किसी बिचौलिए के सीधे विभिन्न योजनाओं से लाभ प्रदान कर रही है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी भेंट कर तथा बच्चों का अन्नप्राशन भी किया। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद सुदर्शन पीजी कॉलेज की बीएड कि छात्रों को स्मार्टफोन का वितरण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं निपुण भारत के अंतर्गत निपुण साक्षर छात्रों को प्रमाण पत्र तथा घरौनी के प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, सांसद महोबा पुष्पेंद्र सिंह, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed