{"_id":"69791b56c370431eca0b1a2d","slug":"income-tax-bhawan-inaugurated-providing-facilities-to-175-lakh-taxpayers-banda-news-c-212-1-bnd1017-139848-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आयकर भवन का हुआ उद्घाटन, पौने दो लाख करदाताओं को सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आयकर भवन का हुआ उद्घाटन, पौने दो लाख करदाताओं को सुविधा
Wed, 28 Jan 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बांदा। तुलसी नगर में नवनिर्मित आयकर भवन का मंगलवार को भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पश्चिम एवं उत्तराखंड परिक्षेत्र कानपुर की प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करण ने भवन की भव्यता और सुविधाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बने आवासीय परिसर का भी उद्घाटन किया और बांदा के इस आयकर भवन को देश के श्रेष्ठ भवनों में से एक बताया। उन्होंने बांदा के आयकर अधिकारी प्रशासन शिव शंकर मिश्रा को परिसर को पौधरोण का निर्देश दिया। वहीं अपर आयकर आयुक्त दुर्गेश शुक्ला ने बताया कि बांदा मंडल में पौने दो लाख करदाता हैं।
इसके अलावा मुख्य द्वार पर मल्टी टास्किंग स्टाफ की कर्मचारी द्वारा बनाई गई रंगोली को लेकर आयुक्त ने कहा कि शिवानी को 15 अगस्त को कानपुर कार्यालय आमंत्रित किया जाएगा। जहां वह अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।