फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Incentive Award to 19 Gram Panchayats of the Mandal

मंडल की 19 ग्राम पंचायतों को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार

Sat, 16 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Incentive Award to 19 Gram Panchayats of the Mandal
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की 19 ग्राम पंचायतों को ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ में सम्मानित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत वर्ष 2020-21 में बेतहर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें ग्राम पंचायत को 100 नंबर की प्रश्नोत्तरी के जवाब देने थे। मूल्यांकन के लिए जिला स्तर पर परफार्मेंस असेसमेंट समिति (डीपीएसी) व प्रदेश स्तर पर परफार्मेंस समिति (एसपीएसी) का गठन किया गया था।
विज्ञापन

जनपद बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर की जिला स्तरीय समिति ने पांच-पांच व महोबा ने चार ग्राम पंचायतों का पुरस्कार के लिए अनुमोदन किया था। राज्य स्तरीय समिति ने मंडल की 19 ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार के लिए चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के निदेशक अनुज कुमार द्वारा जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि पुरस्कार के रूप में 10 लाख का बजट दिया गया है। ग्राम प्रधान इस राशि को गौशाला, पंचायत भवन निर्माण, जन सुविधा केंद्र की स्थापना, लाइब्रेरी आदि में खर्च कर सकते हैं।

चित्रकूटधाम मंडल की पुरस्कृत ग्राम पंचायतें
बांदा के ब्लाक तिंदवारी में छापर, जसपुरा में पिपरोदर, गाजीपुर, नरनी में करतल, बिसंडा में मरौली, चित्रकूट के ब्लाक कर्वी में मऊ, मऊ में इटहा देवीपुर, कलइहा, मानिकपुर में सरईया, रामनगर में छिबांव, हमीरपुर के गोहांड में जरोखर, मौदहा में भुसैरी, सुमेरपुर में विलोखर मदनी, भरूआ, मुस्करा में गौरा, महोबा के चरखारी में बसौत, कबरई में बहिंगा, पसवारा, चरखारी में धवारी।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed