फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inauguration of 96 community toilets and five panchayat buildings

96 सामुदायिक शौचालयों और पांच पंचायत भवनों का लोकार्पण

Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 96 community toilets and five panchayat buildings
सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों के शिलापट का उद्घाटन करते विधायक प्रकाश द्विवेदी व मंडलायुक्त ग - फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश के सभी जनपदों में सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा सामुदायिक शौचालयों और पंचायत भवनों के किए गए ई-लोकार्पण/शिलान्यास में बांदा जनपद में 96 सामुदायिक शौचालय और 5 पंचायत भवनों का लोकार्पण तथा 216 सामुदायिक शौचालय और 64 पंचायत भवनों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वेबकास्ट के जरिये ई-लोकार्पण और शिलान्यास के बाद संबोधन किया। इसके बाद यहां विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंडलायुक्त गौरव दयाल की उपस्थिति में शिलापटों का फीता काटकर लोकार्पण/शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सामुदायिक शौचालय से नारी सम्मान और गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। सामुदायिक शौचालय में महिला और पुरुष के अलग-अलग भाग हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों से ठोस तरस गड्ढे निर्माण कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह प्राथमिकता वाली योजना है। उन्होंने सभी शौचालयों और पंचायत भवनों का गुणवत्ता के साथ समय से निर्माण कराने को कहा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों और पंचायत भवनों का निर्माण ग्राम पंचायतों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा, उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव, अपर डीपीआरओ रमेशचंद्र गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed