{"_id":"65e0c4d1a8261ade18062bf1","slug":"inaugurated-before-the-work-was-completed-banda-news-c-212-1-sknp1008-107640-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: काम पूरा होने से पहले ही करा लिया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: काम पूरा होने से पहले ही करा लिया लोकार्पण
Thu, 29 Feb 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशन के लिए कुछ कार्यों का लोकार्पण तो कुछ का शिलान्यास किया था। लोकार्पण वाले कार्यों में लिफ्ट और दिव्यांगों का रैंप शामिल था, जबकि शिलान्यास में एस्केलेटर की सुविधा को शामिल किया गया था। शिलान्यास वाले काम स्टेशन पर शुरू हो गए हैं, लेकिन लोकार्पण के काम अभी भी आधे-अधूरे हैं।
अमृत भारत योजना के तहत तीन दिन पहले प्रधानमंत्री ने बांदा रेलवे स्टेशन के लिए 23 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था। इनमें स्टेशन के आधुनिकीकरण सहित लिफ्ट, दिव्यांग रैंप, एस्केलेटर आदि परियोजनाएं शामिल हैं।
स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि दो करोड़ की लागत से बनने वाली लिफ्ट का काम तकरीबन पूरा हो गया है, अप्रैल तक इसे चालू भी करा दिया जाएगा। जबकि तीन करोड़ का दिव्यांग रैंप भी 85 फीसदी बनकर तैयार हो गया है। इन दोनों का लोकार्पण किया गया था। एस्केलेटर के पिलर खोदे जाने लगे है।
विज्ञापन
बताया कि रेलवे स्टेशन के पुनर्निमाण के लिए पुराने भवन को तोड़ा जाना है। जिसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुराने भवन के टूटने के बाद ही नए नक्शे के अनुरूप नया भवन बनेगा। पीएम जन औषधि केंद्र के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। दुकान का निर्माण कराया जाना है। फूड प्लाजा के लिए डिग्री तालाब के पास भूमि चिह्नित की जा रही है।
गंभीर मरीजों को 18 माह बाद मिलेगी इलाज की सुविधा
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य को उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा साढ़े 34 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण एजेंसी काम 18 माह में पूरा करके देगी।
प्रधानमंत्री ने 25 फरवरी को क्रिटिकल केयर ब्लॉक का वर्चुअल शिलान्यास किया था। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें तीन फ्लोर में माइनर-मेजर ओटी, आईसीयू, डाइलिसिस, न्यूरो सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विभाग होंगे। प्रथम चरण में तकनीकी टीम द्वारा पिलर आदि का कार्य किया जा रहा है। यह पूरा काम एनएचएम के माध्यम से कराया जा रहा है। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. एसके कौशल ने बताया कि आवश्यक स्टॉफ के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा जा रहा है। (संवाद)