{"_id":"60e0a3038ebc3ec25207cb9d","slug":"in-laws-forcibly-fed-poison-by-beating-banda-news-knp6380890114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने पीटकर जबरन जहर खिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने पीटकर जबरन जहर खिलाया
विज्ञापन
बांदा। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने युवती को पीटने के बाद जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। युवती ने पति, सास और ससुर समेत चार लोगों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस उपाधीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही पाए गए हैं।
घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। बुधेड़ा गांव निवासी कुंजन तिवारी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी रश्मी की शादी की रामपुर गांव में भरत पांडेय के साथ की थी। आरोप लगाया कि दहेज की मांग लेकर ससुराली पुत्री को अक्सर मारते-पीटते थे। शनिवार को सुबह पति समेत ससुराल वालों ने रश्मी को बुरी तरह मारापीटा और जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया।
उसकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी। वह ससुराल पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद रश्मी को सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज चल रहा है। ससुराल पक्ष से कोई उपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन
जसपुरा थाने के उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने जिला अस्पताल आकर रश्मी के बयान दर्ज किए। रश्मी ने पुलिस को बताया कि ससुराली कई दिनों से उसे पीट रहे थे। शुक्रवार की रात को भी जमकर पीटा था। उसके एक पुत्र है।
परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने पति समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। युवती द्वारा ससुरालियों पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया जांच में सही हैं। उसे प्रताड़ित किया जाता था। कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।