फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In Lama village, students planted masks and distributed masks

चार और नए कोरोना मरीज, 119 सक्रिय संक्रमित

Thu, 23 Jul 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
In Lama village, students planted masks and distributed masks
कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बंद पैलानी तहसील। - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार और बढ़ गई। बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में शहर के मर्दन नाका निवासी 25 वर्षीय युवक और सैमरी गांव का 54 वर्षीय तथा बिसंडा का 41 वर्षीय ग्रामीण पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इन केसों की पुष्टि की है। उधर, सीएमओ डा.संतोष कुमार द्वारा गुरुवार को शाम जारी कोरोना प्रेस नोट में गुरुवार को कुल 4 नए संक्रमित मरीज बताए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक जनपद में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 211 हो गया है। 119 अभी सक्रिय मरीज हैं। गुरुवार को 256 जांच रिपोर्ट आई। इनमें 252 निगेटिव थीं। अभी 1309 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक 11,580 नमूने जांच को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर शासन के निर्देश पर विकास भवन में एकीकृत कोविड कमांड एंड सेंटर चालू हो गया है। यह 24 घंटे काम करेगा। इसका टेलीफोन नंबर- 05192-221624 है। इस नंबर पर कोविड-19 से संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या कोई भी व्यक्ति बता सकता है। इसका तत्काल समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीन संक्रमित, तहसील में दो दिन ताला
खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील में कार्यरत अमीन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से तहसील कर्मियों में हड़कंप है। एसडीएम रामकुमार ने तहसील कार्यालय दो दिन (23 व 24 जुलाई) को बंद कर दिया है।

यहां सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संक्रमित अमीन पनगरा (नरैनी) गांव का रहने वाला है। यह बुधवार को तहसील आया था। उधर, तिंदवारी संवाद प्रतिनिधि के मुताबिक सेमरी (तिंदवारी) गांव का व्यक्ति प्रयागराज में रहता था। वहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुरसेजा चौकी इंचार्ज संजीव कुमार के मुताबिक उसका परिवार गांव में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed