फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In Lama village, students planted masks and distributed masks

मायके आई युवती से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

Thu, 23 Jul 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
In Lama village, students planted masks and distributed masks
नरैनी। देर शाम घर नहीं लौटे पिता की तलाश में निकली विवाहित युवती को पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने दबोच लिया और कुछ दूर नहर के पास सूनसान इलाके में दुष्कर्म किया। युवती ने गुरुवार देर शाम थाने में तहरीर दी। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक को भी अर्जी दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवती बकरीद मनाने मायके आई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई (बुधवार) शाम करीब 8 बजे वह अपने पिता की तलाश में तालाब की तरफ जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए तीन युवकों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

उसके मुंह में साफी बांधकर नहर किनारे एक झोपड़ीनुमा छानी में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके तमंचा अड़ाए रहे। किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ आए। घर आकर युवती ने घटना बताई। यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई, लेकिन तीनों आरोपी घरों में नहीं मिले। गुरुवार को देर शाम कोतवाली इंस्पेक्टर गिरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ते में चाची से दुष्कर्म
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार की शाम बाड़े में बने शौचालय में शौच करने गई महिला (रिश्ते में चाची) को खंडहर में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसआई राम दिनेश के मुताबिक भुजरख गांव निवासी गौरव सिंह पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed