फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In Khunnas, a young man was surrounded and beaten with sticks, injured

Banda News: खुन्नस में युवक को घेरकर लाठियों से पीटा, घायल

Fri, 19 Apr 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
In Khunnas, a young man was surrounded and beaten with sticks, injured
बांदा। घर जा रहे युवक को रंजिश के चलते नौ लोगों ने घेरकर पीटा। पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव निवासी अर्जुन (18) बुधवार की रात नौ बजे गांव की गुमटी से घर जा रहा था। गांव के ही गोपाली, शत्रुघन, गुरु, कृष्ण, अमित, बउवा, बच्चू, भूरा व राम सिंह ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी उसे मरणासन्न हालत में फेंककर वहां से भाग निकले। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता रामशरन ने बताया कि दो माह पहले गुजरात में बच्चू व बउवा ने उसके बड़े पुत्र रोहित से भी मारपीट की थी।

उस समय उसका छोटा पुत्र अर्जुन भी वहीं था। उसी खुन्नस में आरोपियों ने अर्जुन को गांव में घेरकर मारा पीटा है। मटौंध थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed