{"_id":"de994c1a061f0e0f18430c63bb506fba","slug":"in-kabaddi-banda-won-regional-sub-winning-team-hthura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय कबड्डी में बांदा जीता, उप विजेता बनी हथौरा टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय कबड्डी में बांदा जीता, उप विजेता बनी हथौरा टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्गीय रज्जब खां मानव मंडलीय कबड्डी टूर्नामेंट बांदा टीम ने जीता। उप विजेता हथौरा टीम रही। आयोजकों ने विजेता व उप विजेता समेत आधा दर्जन से ज्यादा टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रायफल क्लब ग्राउंड पर आयोजित कबड्डी में हमीरपुर, तिंदवारा, हथौरा, छनेहरा, बांदा व जुगनू क्लब (बांदा) टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच में छनेहरा ने जुगनू क्लब 33-13 अंकों से हरा दिया। दूसरा मैच हमीरपुर टीम ने 27-16 अंक से जीता। पहले सेमी फाइनल में हथौरा टीम ने छनेहरा को 30-19 अंक से हरा दिया।
विज्ञापन
दूसरा सेमी फाइनल में हमीरपुर को बांदा टीम ने 26-10 से हराया। फाइनल मैच में हथौरा और बांदा की टीमें भिड़ीं। बांदा ने 44 अंक लेकर हथौरा (18) को पराजित कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
इसके पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी व वरिष्ठ खिलाड़ी जीतेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल की शुरूआत की। वरिष्ठ वालीबाल खिलाड़ी जमीरुद्दीन सिद्दीकी व डा.शेख सादी जमां ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
जिला कबड्डी संघ सचिव फरीद बाबा ने आभार जताया। कमेंट्रेटर साहिल व उप जिला क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित डा.मोहम्मद शरीफ, प्रदीप निगम लाला, रामनारायण गुप्ता, एसडब्ल्यूसी अध्यक्ष शाहिद वली खान, लल्लू खां, शोएब रिजवी आदि मौजूद रहे।