फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In celebration of the birth Kanhaiya Gunje Jaykare

कन्हैया जन्म के जश्न में गूंजे जयकारे

Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
In celebration of the birth Kanhaiya Gunje Jaykare
बिजली की सजावट से जगमग अयोध्यावासी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव गुरुवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में जन्मोत्सव की खास तैयारियां की गईं थीं। आधी रात को जन्म होते ही शंख और घंटे-घड़ियाल गूंजने लगे। लड्डू गोपाल को लड्डू, मक्खन, मिश्री, पंचामृत और पंजीरी का भोग लगाया गया। भक्तों ने दिन भर उपवास रखा। श्रीकृष्ण के जन्म के बाद पूजा-अर्चना की और व्रत तोड़ा।

विज्ञापन


राधा-कृष्ण मंदिर में गूंजे जयघोष
बांदा। बांबेश्वर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी शशिकांत त्रिपाठी की अगुवाई में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विराजमान राधा-कृष्ण का भव्य शृंगार किया गया। रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म के बाद सैकड़ों भक्तों ने जयघोष किया। प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


महेश्वरी मंदिर में गूंजे भजन
बांदा। महेश्वरी देवी स्थित रामजानकी, राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य झांकियां सजाई गईं। देर रात तक भजन गूंजते रहे। पुजारी शिव प्रसाद अवस्थी (सुल्लू महाराज) ने पूजन व जन्मोत्सव कराया। जन्म के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्यावासी मंदिर में सोहर गीत
बांदा। अयोध्यावासी मंदिर में राधा-कृष्ण की आकर्षक ढंग से सजाई गईं झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में महिलाओं की भी खासी भीड़ उमड़ी। जन्म के बाद महिलाओं ने ढोलक की थाप के बीच सोहर गीत गाए। रात भर भजन-संध्या के कार्यक्रम में कलाकारों ने समां बांधा।

लक्ष्मी-नारायण मंदिर भी सजा-संवरा
बांदा। अवस्थी धर्मशाला स्थित लक्ष्मी-नारायण प्राचीन मंदिर में पुजारी राजाराम पांडेय की अगुवाई में भक्तों ने सुबह से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी थीं। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया संवारा गया। बिजली की साज-सज्जा व मूर्तियों की भव्यता आकर्षक रही। देर रात तक यहां भजन व गीतों का कार्यक्रम चला।

पुलिस लाइन में जन्मोत्सव का जश्न
बांदा। पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुलिस जवानों ने धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। मुस्लिम व हिंदू सिपाहियों ने मिलकर मंदिर की भव्य साज-सज्जा की। दूर-दराज से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां सजाईं। पुजारी उमाकांत ने मंत्रोच्चारण के बीच जन्म के बाद पूजा-अर्चना कराई। देर रात तक भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। आरआई लालचंद्र चौधरी समेत सीओ प्रभात सिंह, ओमप्रकाश व अन्य पुलिस अधिकारियों ने भजन-संध्या व जन्मोत्सव का लुत्फ उठाया।

जेल में जन्मे कन्हाई, बंदियों ने रखा व्रत
बांदा। मंडल कारागार में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। 605 बंदियों ने व्रत रखा। शाम से ही भजन-कीर्तन की महफिल जम गई। आधी रात को बैरिक नंबर-एक के परिसर में जन्मोत्सव मनाया गया। 594 पुरुष और 11 महिलाओं ने जन्माष्टमी का व्रत रखा। जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत रखने वाले बंदियों को स्पेशल डाइट फल, दूध आदि दिए गए। कैदियों ने भजन गाए और झांकी सजाई। व्रत परायण के बाद उन्हें जेल प्रशासन ने पूड़ी, सब्जी, खीर और मिठाई परोसी।


जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़
बबेरू/अतर्रा। जन्माष्टमी पर मढ़ीदाई मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। राम जानकी मंदिर सुंदर कुआं और कमासिन रोड राम जानकी मंदिर समेत शिवालयों में जन्माष्टमी मनाई गई। तमाम श्रद्धालुओं ने घरोें में झांकियां सजाई। शाम से आधी रात तक भजन-कीर्तन चलते रहे। कृष्ण जन्म की घड़ी आते ही मंदिरों व घरों में घंटा-घड़ियाल गूंज उठे। उधर, अतर्रा में गौराबाबा धाम समेत घर-घर कन्हाई का जन्म हुआ और उत्सव मनाया गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने व्रत रखा और भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed