{"_id":"3f89ec4ea2d65dce8f6bcdb72db19dca","slug":"in-celebration-of-the-achievement-of-membership-fiercely-thirke-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता की उपलब्धि के जश्न में जमकर थिरके भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता की उपलब्धि के जश्न में जमकर थिरके भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
देश में सदस्य संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर जाने पर भाजपाई खेमे में खुशियां और जश्न मनाई जा रही हैं। रविवार को यहां भाजपा कार्यालय में गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपाई जमकर थिरके और प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की महिमा भी बखान की गई। जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल ने कहा कि एक करोड़ सदस्य के साथ ही भाजपा देश में नंबर वन पार्टी बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु के रूप में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक सदस्यता लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय परिसर में ढोल-ताशे के बीच भाजपाई नाचे कूदे। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। इस मौके पर विजय सिंह चौहान, प्रभाकर अवस्थी, बलराम सिंह चौहान, चेयरमैन विनोद जैन, अखिलेश दीक्षित, कमलेश दीक्षित, इंद्रपाल पटेल, सुशील तिवारी, विजय बहादुर सिंह परिहार, राकेश गुप्ता दद्दू, उमाशंकर तिवारी, ममता त्रिपाठी, कल्लू राजपूत, सुमन तिवारी, सुनीता विश्वकर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन