फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In case of molestation neither job nor passport will be provided

छेड़छाड़ की तो न नौकरी, न पासपोर्ट

Thu, 30 Jul 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 30 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
In case of molestation neither job nor passport will be provided
लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या अश्लीलता करना मनचलों और शोहदों को अब काफी महंगा पड़ेगा। कानूनी कार्रवाई के साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी और पासपोर्ट नहीं मिल पाएगा। ऐसे मनचलों पर पुलिस की 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन भारी पड़ेगी।
विज्ञापन

गुरुवार को यहां गर्ल्स कालेजों में डीएम, एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी, डीआईओएस आदि अफसरों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन की जानकारी दी। आर्य कन्या इंटर कालेज में डीएम सुरेश कुमार और एसपी राकेश शंकर ने कहा कि छेड़छाड़ या मोबाइल पर अश्लील कॉल अथवा एसएमएस भेजने वालों को 1090 सेवा सबक सिखाएगी। महिलाएं इस नंबर पर काल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आरोपियों से निपटने के लिए सरकार ने अलग टीम बनाई है। इस टीम की सिफारिश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा होगा। साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी और पासपोर्ट से वंचित करने के लिए चरित्र प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा। डीएम, एसपी ने बताया कि आज ही मुख्यमंत्री ने भी लखनऊ में इस सेवा की शुरूआत की है। दिल्ली में यह योजना सफल रही है। आर्य कन्या कालेज प्रबंधक शमीम बानो और प्रधानाचार्य उर्मिला देवी ने अफसरों का स्वागत किया। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने आभार जताया।
विज्ञापन

उधर, भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कालेज में सिटी मजिस्ट्रेेट चित्रलेखा सिंह ने छात्राओं को बताया कि 1090 पर मिली शिकायत के बाद पकड़े गए मनचलों की पहले काउंसिलिंग होगी। उन्हें आइंदा ऐसी हरकत न करने के लिए समझाया जाएगा। उनके माता-पिता को भी ताकीद किया जाएगा। मनचले फिर भी बाज नहीं आए तो उन पर कानूनी कार्रवाई होगी। यहां डीआईओएस ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य लक्षणा पांडेय, प्रबंधक विजय ओमर, उप प्रबंधक सुमित ओमर, उपाध्यक्ष संतोष कुमार ओमर और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
-----
हर स्कूल में लगेगा सूचना का बोर्ड
अब हरेक बालिका कालेज के भवन पर वूमेन पावर हेल्प लाइन की मदद हासिल करने की सूचना देेने वाला बोर्ड लगाना जरूरी होगा। प्रधानाचार्यों का निर्देश दिया गया है कि 2 फिट चौड़े और 3 फिट लंबे पीले रंग के पेंट से पुते बोर्ड पर काले रंग से यह सूचना अंकित कराना जरूरी होगा, जिसमें लिखा होगा कि  महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार एवं टिप्पणी के लिए वूमेन पावर हेल्प लाइन नंबर-1090 का प्रयोग करें।


इनसेट
-----
1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन की ताकत
पीड़ित महिला या लड़की या उसका रिश्तेदार इस नंबर पर अपनी शिकायत मुफ्त दर्ज करा सकेगा। शिकायत करने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पीड़िता महिला या लड़की को किसी भी हालत में पुलिस थाने या किसी भी कार्यालय में नहीं बुलाया जाएगा। हेल्पलाइन में महिला पुलिस अधिकारी ही पीड़िता की शिकायत दर्ज करेगी। महिला पुलिसकर्मी अपने वरिष्ठ पुरुष कर्मियों को पीड़िता की केवल उतनी ही जानकारी या सूचना देगी जो विवेचना के लिए जरूरी और सहायक होगी। मामले में तब तक काम करता रहेगा जब तक शिकायत पर पूरी तरह कार्रवाई न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed