{"_id":"5dd6d2268ebc3e54aa6b22c5","slug":"in-accident-woman-injured-died-banda-news-knp527309524","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन
बांदा। सड़क दुर्घटना में घायल महिला की नौ माह बाद मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव की तेज देवी (40) पत्नी धनंजय सिंह 16 मार्च को भाई संतोष के साथ बाइक में बांदा से गांव जाते समय महोखर-बरगहनी के पास बाइक के ट्रैक्टर ट्राली से टकरा जाने पर दोनो घायल हो गए थे।
जिला अस्पताल लाते समय संतोष की मौत हो गई थी। तेज देवी को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां से कुछ दिनों बाद घर ले आया गया था। बड़े भाई अशोक ने बताया कि बुधवार को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
देर रात तेज देवी की मौत हो गई। वर्ष 2010 में पति की मौत के बाद से वह ससुराल घीरपुर थाना सजेती (कानपुर) से आकर यहां मायके में रहने लगी थी। मृतका की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।