{"_id":"616b13f4a41bf034e4317744","slug":"immersion-procession-on-the-10th-day-of-navratri-banda-news-knp658564086","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के 10वें दिन विसर्जन जुलूस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के 10वें दिन विसर्जन जुलूस की धूम
विज्ञापन
Immersion procession on the 10th day of Navratri
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्र महोत्सव की रौनक खत्म हो गई। शनिवार को विसर्जन जुलूस की धूम रही। शहर में स्थित केन नदी में देर रात तक लगभग दो सैकड़ा दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। पूरे शहर में जुलूस की धूम रही। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी प्रमुख स्थलों से लेकर विसर्जन घाट तक निगरानी करते रहे। ड्रोन से भी नजर रखी गई।
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवाबी जामा मस्जिद के सामने की सड़क से विसर्जन जुलूस गुजरा। हालांकि प्रशासन ने मस्जिद के सामने कुछ हिस्से पर लकड़ी की बैरीकेडिंग लगा दी थी। लेकिन ज्यादातर हिस्सा खुला रहा। लेकिन एकता में बेमिसाल शहर में पहले की तरह शांति बरकरार रही। विभिन्न इलाकों की प्रतिमाओं में युवक-युवतियां देवी गीतों पर लगातार थिरकते और अबीर-गुलाल उड़ाते रहे। ज्यादातर फिल्मी गाने बजाए गए। केंद्रीय महोत्सव समिति भी उन्हें रोक-टोक नहीं सकी।
केन नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए प्रशासन ने लगभग 20 जोड़ नावों की व्यवस्था की थी। उधर, श्रद्धा के साथ जोश से सराबोर भक्त मास्क नहीं लगाए रहे। उधर, केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने महेश्वरी देवी चौराहे और चौक बाजार में स्टाल लगाकर देवी प्रतिमा के आयोजकों को शील्ड आदि देकर सम्मानित किया। संरक्षक राजकुमार शिवहरे, अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, वैश्य राजकुमार राज, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे। डीएम अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन लगातार भ्रमण करते रहे।

Immersion procession on the 10th day of Navratri- फोटो : BANDA
विज्ञापन