{"_id":"66e1f21d3f265201c708e2c5","slug":"illegal-vehicle-stand-spoils-the-appearance-of-model-intersection-banda-news-c-212-1-bnd1005-115459-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अवैध वाहन स्टैंड ने बिगाड़ी माॅडल चौराहे की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अवैध वाहन स्टैंड ने बिगाड़ी माॅडल चौराहे की सूरत
विज्ञापन
बांदा। शहर के प्रमुख चौराहों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कर मॉडल तो बना दिया गया, लेकिन यहां चल रहे अवैध टैक्सी और बस स्टैंड को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीडीए ने यहां से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को चेतावनी दी, पर डग्गामार वाहनों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। अवैध स्टैंड के चलते आए दिन लोग जाम में फंसकर परेशान होते हैं।
महानगरों की तर्ज पर करोड़ों रुपये खर्च कर शासन व प्रशासन ने शहर के बाबूलाल चौराहा, कालूकुआं चौराहा और महाराणा प्रताप चौक का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कराया। मुख्यमंत्री ने खुद यहां महाराणा चौक का लोकार्पण किया था। बाबूलाल चौराहे पर यातायात के लिए सिग्नल प्रणाली चालू है। इससे काफी हद तक बाबूलाल चौराहे पर जाम से राहत मिली, लेकिन चौराहा से लेकर काली देवी मंदिर तक यहां अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित है।
टैक्सी, ऑटो, डग्गामार बसें यहां पूरे दिन आड़े तिरछे खड़े होकर सवारियां भरती हैं। यहां तैनात पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहते हैं। झांसी-मिर्जापुर हाईवे होने के कारण इस मार्ग पर पूरे दिन ट्रैफिक का दबाव रहता है। वहीं डीएम से लेकर एसपी व अन्य अधिकारियों और विधायकों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इन सभी को यह अवैध वाहन पार्किंग व स्टैंड नजर नहीं आता है। शनिवार को यहां सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला की अगुवाई में अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया गया, पर किसी की निगाह अवैध वाहन स्टैंड की तरफ नहीं गई। इस वजह से यहां पूरे दिन जाम रहता है। तेज धूप में स्कूली बच्चे, शिक्षक, मरीज व कचहरी तथा अस्पताल जाने वाले लोग घंटों पिसते हैं।