फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal liquor and over rating caught red handed in the shop

Banda News: दुकान में अवैध शराब और ओवररेटिंग पकड़ी

Wed, 22 Mar 2023 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor and over rating caught red handed in the shop
सेल्समैन गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज, बबेरू क्षेत्र के कमासिन थाना क्षेत्र में कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के जामूं गांव में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए वहां कई माह से चल रही शराब की अवैध दुकान बरामद कर सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। कमासिन थाना में आबकारी निरीक्षक अमित कुमार कुशवाहा ने आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क/आबकारी अधिनियम (एक्साइज एक्ट) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दुकान में शराब के अवैध स्टॉक के साथ ही ओवर रेटिंग भी पकड़ी गई है। आबकारी विभाग के मुताबिक कुल 231 अदद देशी पउवा (46 लीटर) बरामद हुए हैं। आबकारी निरीक्षक द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते दिवस वह बबेरू क्षेत्र के गांवों में चेकिंग के लिए निकले थे। इसी बीच सहायक आबकारी आयुक्त, प्रयागराज से सूचना मिली कि जामूं गांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से दुकान खोलकर देशी शराब की बिक्री की जा रही है। आबकारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ जामूं गांव में छापा मारकर दुकान में ब्रांड मस्तीह (200 एमएल तीव्रता) वाली बोतल 65 रुपये के स्थान पर 80 रुपये में बेचते हुए पकड़ी।
विज्ञापन

दुकानदार सुभाष तिवारी निवासी ग्राम औदहा थाना मरका (बांदा) को गिरफ्तार कर लिया। दुकान में कुल मस्तीह ब्रांड के 231 पउवा और एक मोबाइल बरामद हुआ। बताया कि दुकानदार से अनुज्ञापन (लाइसेंस) मांगा गया तो वह उपलब्ध नहीं करा पाया। दुकानदार ने यह भी बताया कि एक माह से शराब बेच रहा है। दुकान में कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगा मिला। यह भी बताया कि इसी के पास चल रही विदेशी मदिरा दुकान के अनुज्ञापी इंद्रेश द्विवेदी (पछौंहा, कमासिन) की ओर से यह शराब बिकवाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed