फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal auto stands are causing road accidents

Banda News: सड़क हादसों का कारण बन रहे अवैध ऑटो स्टैंड

Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Illegal auto stands are causing road accidents
तिंदवारी। कस्बे में अवैध ऑटो स्टैंड दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं। इनके रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने की वजह से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद न ही पुलिस प्रशासन इस पर ध्यान दे रहा है। पुलिस और पालिका अधिकारी एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर किनारे- किनारे करीब आधा दर्जन अवैध ऑटो स्टैंड बने हैं। बेंदा, छापर, जसईपुर व बगिया, बिछवाही, भिडौरा की और से आने वाले ऑटो कस्बे में भिडौरा तिराहे पर नेशनल हाईवे के किनारे किनारे खड़े हो जाते हैं। इसी प्रकार से गोधनी, पिपरगवां व गोखरही, सेमरी, मुंगुस की ओर से आने वाले ऑटो ब्लॉक के सामने, पपरेंदा की ओर से आने वाले ऑटो पीएचसी के सामने बने अवैध रूप से ऑटो स्टैंड में खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी संजय गुप्ता, मोहित शर्मा, दिनेश कुमार ने बताया कि भिडौरा तिराहे में ऑटो खड़े होने से दूसरी ओर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं पड़ते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। ईओ रामबदन का कहना है कि मना करने के बावजूद हाईवे किनारे ऑटो खड़ा करते हैं, पुलिस प्रशासन मदद करे तो यहां खड़े होने से ऑटो को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed