{"_id":"5fb6b4c48ebc3e9b8505827c","slug":"ig-removed-encroachment-after-inspection-banda-news-knp595108175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने निरीक्षण कर हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने निरीक्षण कर हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
IG removed encroachment after inspection
- फोटो : BANDA
बांदा। यातायात माह में मंडल मुख्यालय की ही सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ रहीं हैं। रोजाना जाम से जनजीवन प्रभावित है। गुरुवार को शहर के कुछ प्रमुख इलाकों का जायजा और यातायात की सूरत देखने के लिए परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायणा एक बार फिर निकल पड़े। कुछ दिन पहले भी उन्होंने यह जायजा लिया था।
आईजी ने कलक्ट्रेट के नजदीक स्थित प्रमुख स्थल अशोक लाट के आसपास पैदल चलकर अतिक्रमण देखा। फुटपाथी दुकानदारों को हटवाया। यहां के अलावा बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी चौराहा, मुख्य बाजार, अलीगंज, पुलिस चौकी चौराहा आदि का भी निरीक्षण किया।
जाम लगने वाले स्थानों को चिह्नित किया। जाम लगने की वजह जानी। महानिरीक्षक ने शहर के पुलिस अधिकारियों और यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि राहगीरों को जाम से निजात दिलाने के ठोस कदम उठाएं। सुरक्षित सफर सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
फुटपाथी दुकान और ठेलिया वालों को निश्चित जगह देकर उन्हें नंबर आवंटित करें। पुलिस अधिकारी इसकी लगातार निगरानी भी करते रहे। आईजी ने हिदायत दी कि इन कामों में किसी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान करें।