{"_id":"66ba4ee87b64232c9f06f23e","slug":"if-you-are-unable-to-improve-the-system-then-tell-us-we-will-improve-it-mp-banda-news-c-212-1-sknp1006-114346-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थाएं नहीं सुधार पा रहे तो हमें बताएं, हम सुधारेंगे : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थाएं नहीं सुधार पा रहे तो हमें बताएं, हम सुधारेंगे : सांसद
विज्ञापन
बांदा। सपा सांसद कृष्णा पटेल ने सोमवार को मंडल कारागार व जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मंडल कारागार में भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, जिला अस्पताल में ओपीडी में बैठे मरीजों ने डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवा लिखने पर नाराजगी जताई। वार्ड में एसी न चलने की भी शिकायत मिलीं।
सपा सांसद कृष्णा पटेल सोमवार को मंडल कारागार पहुंची। यहां उन्होंने महिला बैरक व मेस देखी। महिला बैरक में गंदगी व मेस में गुणवत्ता पूर्ण भोजन न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, बच्चा वार्ड, सिटी स्कैन और ओपीडी में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। वार्ड में मरीजों ने एसी न चलने की शिकायत की।
ओपीडी में बैठे मरीजों ने डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवा लिखने की बात कही। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अस्पताल से ही दवा दिए जाने के निर्देश दिए।
सपा सांसद ने बताया कि मंडल कारागार में मिली कमियों को वह शासन को लिखेंगी। इसके अलावा अगर जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं नहीं सुधार पा रहे तो हमें बताएं। हम व्यवस्थाएं सुधारेंगे। इस अवसर पर सीएमएस पुरुष डॉ. एसडी त्रिपाठी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता व वरिष्ठ ईएमओ डॉ.विनीत सचान मौजूद रहे।