फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the soul of the village head starts residing in the village, then development will happen automatically: Swatantra Dev Singh

प्रधान की आत्मा गांव में बसने लगेगी तो विकास स्वयं होगा : स्वतंत्र देव सिंह

Sat, 17 Jan 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
If the soul of the village head starts residing in the village, then development will happen automatically: Swatantra Dev Singh
बांदा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब प्रधान की आत्मा गांव में बसने लगेगी, तभी गांव का विकास होगा। प्रधानों को गांव के विकास के लिए सतत प्रयास करने चाहिए। महात्मा गांधी ने भी कहा था कि भारत वर्ष की आत्मा गांव में बसती है। गांव कुछ घरों का समूह नहीं, बल्कि पूरी एक जीवंत व्यवस्था होती है। विश्वास की पूंजी होती है। ग्राम प्रधान सिर्फ पदाधिकारी नहीं गांव की धड़कन होता है। गांव से राष्ट्र की दिशा तय होती है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के मंडपम मैरिज हाल में अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, चित्रकूट और महोबा के 70 बेहतर काम करने वाले प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में दो नसीहतें भी दीं, कहा कि बच्चों को पढ़ाओ, उनके साथ खेलों, समय दो, महापुरुषों की कहानी सुनाओ। पत्नी, बेटी और मां पर हाथ नहीं उठाओ। जातिवाद, वंशवाद, क्षेत्रवाद से आगे निकलकर राष्ट्रवाद की सोच रखो।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानों से कहा कि अपना काम अच्छे से करें बांकी सब अमर उजाला व मोदी-योगी पर छोड़ दें। इस अवसर पर बांदा से 40, चित्रकूट से 11 और महोबा से 15 किसानों काे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पदमश्री उमाशंकर पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र कुमार, मुख्य सेविका, शहर प्रतिभा अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता, प्रोफेसर डॉ. सबीहा रहमानी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट की रानी अंजू दमेले, संजय काकोनिया, कार्यक्रम सहयोगी मुथूट फाइनेंस के बांदा के ब्रांच मैनेजर आशीष अवस्थी, चमन सिंह, पंचायती राज्य अधिकारी , सैवलॉन कंपनी के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना भारतीय ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत में रमेश पाल की टीम ने दिवारी नृत्य पेश किया। श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट के बाल कलाकार श्लोक कुमार ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
---------------------------

चित्रकूटधाम मंडल के 10 श्रेष्ठ प्रधानों समेत 70 प्रधानों का हुआ सम्मान
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, चित्रकूट व महोबा के श्रेष्ठ 10 प्रधानों में बांदा से अरुण भाई पटेल, पैलानी से विनोद कुमार, नरैनी से सुशील कुमार, पतौरा, गिरवां से विनीता त्रिपाठी, देवरार से अरुण सिंह, चित्रकूट कर्वी से आशा देवी, मऊ से निर्मला देवी, चरखारी, महोबा से शिप्रा चौबे, महोबा से नरेश राजपूत, कुलपहाड़, महोबा से संदीप कुमार समेत रामसजीवन (गौरीकला, बांदा), शिवदर्शन (नरजिता, बांदा), उर्मिला देवी (बरेहटा, बांदा), मूलचंद्र (झझरीपुरवा, बांदा), अमर सिंह यादव (नरौली,बांदा), मंजू सिंह (लसड़ा, बांदा), मुन्नू यादव (बांदा), रोहित कुमार (नांदादेव, बांदा), आरती देवी (पड़ेरी, बांदा), लीला (गड़रिया, बांदा), उज्जैर खां (अदरी, बांदा), सुरेंद्र पाल (सिकहुला, बांदा), राजेश निषाद (खप्टिहाखुर्द, बांदा), अशोक कुमार (अमारा, बांदा), शिवरानी (तनगामऊ, बांदा), ऊषा शिवहरे (पड़ोहरा, बांदा), बृजेंद्र सिंह (गलौली, बांदा), राधेश्याम (गाजीपुर, बांदा), बरदानी (डाडामऊ, बांदा), शिवप्यारी (सिंधनकला, बांदा), लल्लू प्रसाद (गड़ौला, बांदा), दयावती (रामपुर, बांदा), ममता (इछावर, बांदा), अनिल पाल (बड़ागांव, बांदा), मीरा (पिपरोदर, बांदा), सहीरुद्दीन (सबादा, बांदा), पूनम (गौरीखुर्द, बांदा), दयाराम सोनकर (कालिंजर, बांदा), राजेंद्र श्रीवास (कटरा, बांदा), अरुण शुक्ल (सिघौंली, बांदा), विनोद कुमार (साड़ी, बांदा), सुशील कुमार (देवरार, बांदा), दीपा सिंह (सातर, बांदा), कमलेश कुमार (कुचेंदू, बांदा), रामस्वरूप (मुंगुस, बांदा), मैना देवी (खप्टिहाकलां, बांदा), नत्थू (पोंगरी), शालिनी सिंह (मटौंध, बांदा), चित्रकूट से पुनीत उपाध्याय (भदेहदू), श्याम लाल कोल (करौंहा), दिनेश कुमार (बोड़ा), निर्मला देवी (देवीपुर), सरला मिश्रा (कल्याणपुर), गायत्री देवी (कर्वी), सुधा त्रिपाठी (उन्नाए बन्ना), जगदीश पटेल (रायपुरवा), गीता देवी (सराया), चंदन त्रिपाठी (मानिकपुर), महोबा से प्रधान भरत कुशवाहा (सलुआ), दमंयती राजपूत (कौहनिया), मनोज कुमार (गुगौरा), संजू राजपूत (नगाराघाट), प्रतिमा राजपूत (जखा), दिनकर तिवारी (ऐचाना), जगदीश (महेवा), बिपिन सिंह (मवईखुर्द), देवकी नंदन पांडेय (बरबई), संदीप पांडेय (सतारी), कुसुम कुशवाहा (सुगिरा), राजकुमारी (बन्नी) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
---------------------


फोटो-कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी।
-----------

गांव एक प्राथमिक इकाई, प्रधान उसका चेहरा
बांदा। कार्यक्रम में भाजपा से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि गांव एक प्राथमिक इकाई है, प्रधान उस इकाई का चेहरा है। वह खुद भी गांव के परिवेश से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने श्रेष्ठ प्रधानों का चयन किया है। सभी सम्मानित प्रधान उत्कृष्ट कार्य करने वाले हैं। उन्होंने भी अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराएं हैं। गांवों में अब बरातघर हैं। पक्की सड़कें हैं। सामुदायिक भवनों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने मनरेगा योजना पर भी कटाक्ष किया। बताया कि बहुत जल्द ही वह जनता के बीच मनरेगा योजना का संशोधन लेकर आएंगे।


-------------------

फोटो- कार्यक्रम को संबाेधित करते पदमश्री उमाशंकर पांडेय।
--------------

प्रधान अपने अधिकारों का प्रयोग विकास में करें
बांदा। कार्यक्रम में पदमश्री उमाशंकर पांडेय ने एक गांव एक देश की अलख जगाते हुए बताया कि प्रधान की बड़ी जिम्मेदारी हैं। वह खुद जखनी गांव से हैं। प्रधानों से कहा कि अपने अधिकारों को पहचानिए। कमी निकालने वाले कमी निकालेंगे। जब आप काम करेंगे तो कमी तो निकलेगी। उन लोगों की नहीं सुनना है। सिर्फ अपना काम करना है। काम से ही आपकी पहचान है। संकल्प लीजिए अपने अधिकारों को गांव के विकास में लगाएं। (संवाद)
-------------------
इनका रहा सहयोग
श्रेष्ठ प्रधान अभियान में भारत की सबसे बड़ी गोल्ड लोन एनबीएफसी, मुथूट फाइनान्स, टाइटल स्पॉन्सर के रूप में जुड़ी है। मुथूट फाइनान्स अपनी प्रेरणादायक पहल ''सुनहरी सोच, गर्व का पर्व, सीजन- 4'' के माध्यम से उस एक प्रधान को विशेष सम्मान दिया गया। जिसकी सोच ने समाज में नई दिशा और सुनहरी मिसाल कायम की है। इस पहल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन हेल्थ पार्टनर के तौर पर और उत्तर प्रदेश सरकार का पंचायती राज विभाग सहयोगी के रूप में साथ आए हैं। यह आयोजन ग्राम प्रधानों के कार्यों को मान्यता देने और उनके महत्व को रेखांकित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed