फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the 29th happens, Eid's moon will be seen today

29वां हुआ तो आज नजर आएगा ईद का चांद

Fri, 22 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
If the 29th happens, Eid's moon will be seen today
ुमा अलविदा में दुआ करते बच्चे। - फोटो : BANDA
बांदा। ईद के चांद के दीदार होने के दिन आ गए। रोजदारों और मुस्लिमों को इसका बेताबी से इंतजार था। रमजान का चांद 29वां हुआ तो इस्लामी कैलेंडर के शव्वाल माह का चांद शनिवार (23 मई) को नजर आ जाएगा। यही चांद ईद का होगा। वरना रविवार को 30वां रोजा होगा और 25 मई को ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रमजान माह का 28वां रोजा था। अक्सर चांद 29 को ही नजर आ जाता है। इसी के मद्देनजर कयास लगाया जा रहा है कि ईद का चांद शनिवार को हो सकता है। ऑल इंडिया काजी बोर्ड के नायब सदर मौलाना सैय्यद मुमताज रब्बानी ने कहा है कि 23 मई को शाम 6.55 बजे सूरज डूबने पर ईद का चांद देखें। उन्होंने कहा कि चांद या ईद के बारे में कोई मालूमात हासिल करना चाहें तो उनके मोबाइल- 9451142784 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज भी घर में ही अदा करें। चार रकअत नफिल पढ़ें। जकात और फितरे के बारे में भी फोन पर जानकारी ली जा सकती है। उधर, शहर काजी मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने कहा है कि जुमा अलविदा की नमाजों की तरह ईद की नमाज भी घरों पर ही अदा करें। ईदगाह या मस्जिद में लॉकडाउन की वजह से नमाज पर रोक है। ईद में अपने घर में ही चार रकअत नफिल या चाश्त की नमाज अदा करें। शहर काजी मौलाना कमरुद्दीन ने कहा कि मेल मोहब्बत के साथ लॉकडाउन की बंदिशों पर अमल करते हुए ईद मनाएं और घरों ही नमाज अदा करें।
विज्ञापन

सऊदी अरब में 24 को ईद के आसार
बांदा। आमतौर पर सऊदी अरब में चांद और ईद एक दिन पहले होती है। इस बार खबर आई है कि सऊदी अरब ने ईद का चांद देखने के लिए एस्ट्रोनॉमी की मदद ली है। इसी आधार पर कहा जा रहा है कि वहां ईद का चांद 23 मई को दिखेगा और 24 को ईद होगी। इस हिसाब से भारत में ईद 25 मई को होगी। यानी यहां पूरे एक महीने के 30 रोजे होंगे। हालांकि उलेमाओं ने 23 मई को भी चांद देखने की ताकीद की है। रूयते हिलाल (चंद्र दर्शन) के सदर मौलाना अकील मियां ने कहा कि 23 मई को 29वीं रमजान होगी। इस दिन चांद देखा जाएगा। अगर चांद नजर आया तो अगले दिन ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में अदा हुई अलविदा की नमाज
बांदा। रमजान माह के आखिरी जुमा अलविदा पर भी मस्जिदें सूनीं रहीं। मस्जिद के इमाम, मुअज्जन और स्टाफ आदि के गिनेचुने लोगों ने ही यहां नमाज अदा की। बाकी सारे मुस्लिमों ने घरों पर जुमा या जोहर की नमाज अदा की। उधर, गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों पर पुलिस सतर्क रही। शहर की नवाबी जामा मस्जिद सहित जिले की हर उस मस्जिद में नजर रखी गई जहां जुमे की नमाज अदा की जाती है।

डीआईजी दीपक कुमार खुद लाव-लश्कर के साथ निकले और अलविदा के मद्देनजर माहौल का जायजा लिया। अपर एसपी एलबीके पाल ने पैलानी क्षेत्र में मस्जिदों का मुआयना किया। उधर, मस्जिदों में गिनती के नमाजियों ने अलविदा पर खास दुआएं मांगीं। रमजान की विदाई बेला में उनकी आंखें नम हो गईं। शुक्रवार को 28वें रोजे का इफ्तार हुआ। बच्चों ने भी रोजे रखे और इफ्तार में दुआएं कीं।

दुआ करती नन्ही बच्ची।

दुआ करती नन्ही बच्ची।- फोटो : BANDA

मौलाना मुमताज रब्बानी।

मौलाना मुमताज रब्बानी।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed