फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If pollution is not banned then the result is fatal

प्रदूषण पर रोक न लगी तो परिणाम घातक

Mon, 07 Sep 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
If pollution is not banned then the result is fatal
अंतरराष्ट्रीय शुद्ध वायु दिवस पर ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते मंडलीय परियोजना प? - फोटो : BANDA
बांदा। अंतरराष्ट्रीय शुद्ध वायु दिवस पर बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जताई गई। आगाह किया कि प्रदूषण पर रोक न लगी तो परिणाम घातक होंगे। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष आयोजन कर डाक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों ने आम जनमानस को वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। खाली स्थानों पर पौधरोपण की सलाह दी।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के लगभग सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सादगी से आयोजन हुए। एनएचएम/सिफ्सा के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि प्रदूषण से सांस के मरीज बढ़ रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, कैंसर, मानसिक और किडनी की बीमारियां हो रही हैं।
विज्ञापन

आगाह किया कि बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए कारगर कदम नहीं उठाए गए तो परिणाम घातक साबित हो सकते हैं। प्रदूषण की मार से गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क पर असर पड़ सकता है। सांस के मरीजों को इस मौसम में ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। अस्थमा मरीजों को चाहिए कि अपनी दवा साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed