{"_id":"660c41e6742189b6bc036ae5","slug":"if-only-straw-and-chaff-are-found-in-cowsheds-action-will-be-taken-banda-news-c-212-1-sknp1008-108833-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गोशालाओं में सिर्फ पुआल व भूसा मिला तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गोशालाओं में सिर्फ पुआल व भूसा मिला तो कार्रवाई
Tue, 02 Apr 2024 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
बांदा। गोशालाओं में सिर्फ गोवंशों को पुआल व भूसा खिलाया जा रहा है। हरा चारा भी नहीं दिया जा रहा ह। ऐसे में पशु कमजोर हो रहे हैं।
डीएम के निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारी एसके वैस ने खंड विकास अधिकारियों सहित उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को आदेश दिए है कि गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों को चोकर, चूनी, पुआल, गुड़ व हरा चारा खिलाया जाए। निरीक्षण में गोवंशों को सिर्फ भूसा व पुआल खिलाया जाना पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को जिला पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि गर्मी को देखते हुए जिन गोशालाओं में टीनशेड नहीं है, वहां पर छाया की व्यवस्था की जाए। रोजाना ताजा पानी पीने के लिए उपलब्ध कराया जाए। कहीं भी पशु के बीमार होने की सूचना मिले तत्काल पशु का इलाज सुनिश्चित किया जाए। प्रतिदिन उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गोशालाओं का निरीक्षण करें।