फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If negative, the patient will remain in home isolation for 7 days

निगेटिव होने पर 7 दिन होम आइसोलेशन में रहेगा मरीज

Sun, 17 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
If negative, the patient will remain in home isolation for 7 days
बांदा। कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज करने की पालिसी में प्रदेश सरकार ने कुछ बदलाव किया है। प्रदेश के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस बाबत शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन

शासनादेश का हवाला देते हुए मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अब जिन रोगियों में कोई लक्षण नहीं दिखेंगे या बहुत हल्के जैसे खांसी, बुखार, गले में दर्द, खराश आदि है तो उनका प्रथम फालोअप सैंपल (डायग्नोस्टिक सैंपल) लिए जाने के 12वें दिन लिया जाएगा। फालोअप सैंपल के निगेटिव आने पर मरीज को सात दिन में घर में होम आइसोलेशन की सलाह देकर डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

मध्यम तीव्रता की श्रेणी में वो मरीज आएंगे जिनमें लोअर रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट इंफेक्शन के लक्षण जैसे खांसी, बुखार, पेशाब, सांस लेने में परेशानी, नेजल फ्लेयरिंग, पसली चलना, तेजी से सांस चलना पाए गए हाें। गंभीर रोगी उन्हें माना जाएगा जिन्हें आक्सीजन देने पर भी सेचुरेशन मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं, जिन्हें वेंटीलेटर की जरूरत है अथवा जो इम्यूनो कंप्रोमाइज्ड (कैंसर अथवा एचआईवी, ऑगर्न ट्रांसप्लांट करवाए व्यक्ति) हैं। ऐसे मरीजों के तापमान तथा आक्सीजन सेचुरेशन की स्थिति की निरंतर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रोगियों का फालोअप रोगी के लक्षण विहीन होने के तीन दिन बाद अथवा प्रथम सैंपल लिए जाने के 12 दिन बाद लिया जाएगा। फालोअप सैंपल निगेटिव आने पर रोगी को साल दिन घर पर आइसोलेशन की सलाह के साथ डिस्चार्ज किया जाएगा। सभी श्रेणी के रोगियों को डिस्चार्ज किए जाने के पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रोगी में किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिख रहे हों। डिस्चार्ज किए जाने से पूर्व तीन दिनों तक रोगी को लगातार बुखार नहीं है। आक्सीजन सेचुरेशन बिना किसी सपोर्ट 94 प्रतिशत से ऊपर है। डिस्चार्ज किए जाने से पूर्व सैंपल निगेटिव होना आवश्यक है।
मरीज के कपड़े, फोन और जूते भी होंगे सैनिटाइज
भर्ती रहने के दौरान कोरोना मरीज के पहने गए कपड़ों को भलीभांति विसंक्रमित किया जाएगा। डिस्चार्ज किए जाते समय मरीज के मोबाइल, फोन, जूते, चप्पल तथा अन्य सभी सामग्री का भी संक्रमण अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर या हाइड्रोजन पाराक्साइड द्वारा सुनिश्चित किया जाए।

मरीजों को समझाएं कि घर जाने के बाद कपड़ों को गर्म पानी में डिटर्जेंट से अच्छी तरह धुलवाने के बाद ही इस्तेमाल करें। होम आइसोलेशन के दिशा निर्देशों का पालन करने संबंधी सहमति पत्र पर मरीज के हस्ताक्षर कराए जाएं। निर्देश दिया जाए कि पुन: आरटीपीसीआर परीक्षण की जरूरत नहीं है। यदि डिस्चार्ज के बाद पुन: लक्षण दिखे तो कोविड केयर सेंटर/हेल्पालाइन नंबर पर तत्काल सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed