फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If I am proven guilty, hang me at the town square: Mahendra Pal

दोषी साबित हो जाऊं तो चौराहे पर फांसी से लटका देना : महेंद्र पाल

Tue, 06 Oct 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
If I am proven guilty, hang me at the town square: Mahendra Pal
फोटो-18-नंदवारा गांव में पीड़ित परिजन से मिलतीं विधायक ओममणि वर्मा। संवाद
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या का मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

हत्याकांड में नामजद पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर तीसरा वीडियो जारी कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर वह दोषी साबित होते हैं तो उन्हें चौराहे पर फांसी से लटका दिया जाए।
उन्होंने जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद खुद सामने नहीं आ रहे हैं और अपने लोगों से वीडियो बयान जारी करा रहे हैं। उन्होंने जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष हनुमान दास का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन

---
सौतेली बहन शालिनी के बयान पर बोले- कन्यादान मैंने किया था, अब दुश्मन हो गया
महेंद्र पाल ने अपने वीडियो में अपनी सौतेली बहन शालिनी सिंह के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने शालिनी सिंह का कन्यादान किया था, लेकिन आज वह उनके खिलाफ बयान दे रही हैं। आरोप लगाया कि बाबू सिंह कुशवाहा के भड़काने पर शालिनी वीडियो बयान जारी कर रही हैं और उनका शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विधायक ओममणि वर्मा ने बच्चों के परिजन को दी सांत्वना
नरैनी। विधानसभा क्षेत्र नरैनी के गांव नंदवारा में दो मासूम भाइयों हुई मौत के बाद क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने गांव पहुंचकर मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि मासूम बच्चों की मौत बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने दिवंगत मासूमों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed