फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If farmers had been overlooked movement

किसानों की अनदेखी हुई तो करेंगे आंदोलन

Wed, 18 Nov 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 18 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
If farmers had been overlooked movement

बांदा। किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल

विज्ञापन
को ज्ञापन भेजा है। इसमें हवाला दिया है कि बुंदेलखंड में 30 फीसदी से भी कम बारिश के बाद भी प्रदेश और केंद्र सरकारें किसानों की उपेक्षा कर रही हैं। चेतावनी दी कि सरकारों का रवैया नहीं बदला तो जनांदोलन होगा।

बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। किसानों को खाद, बीज, बिजली भरपूर मुहैया कराने, पूरी क्षमता से नहर और नलकूप चलाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, प्रदेश संगठन सचिव साकेत बिहारी मिश्र, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद सहित रामरतन समुद्रे, शोएब रिजवी, राममिलन सिंह पटेल, कैलाश वाजपेई, सर्वेश तिवारी, जयकिशोर गुप्त, सुनील चौरसिया, युवा कांग्रेस के कुतैबा जमां, आसिफ लतीफ, जहांगीर खां शामिल रहे।

उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त के नेतृत्व में गर्वनर को भेजे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि किसानों की समस्याएं निस्तारित नहीं की गईं तो जनांदोलन किया जाएगा।

अशोक सिंह चौहान, नफीस खां, संतोष गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, श्याम मोहन वर्मा, बाबूराम निषाद, विपिन रिछारिया, छेदीलाल धुरिया इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed