फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If Anganwadi and BLO are absent, action will be taken

Banda News: आंगनबाड़ी और बीएलओ अनुपस्थित हुए तो होगी कार्रवाई

Fri, 21 Nov 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
If Anganwadi and BLO are absent, action will be taken
पैलानी। आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने पैलानी कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैलानी डेरा, सिंधन कला, अदरी और अन्य गांवों में बीएलओ (बूथ लेवल अफसर) द्वारा मतदाता गणना पत्रक वितरण की प्रक्रिया की निगरानी की।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि इस अभियान के तहत मतदाता पत्रक भरकर बीएलओ को सौंपे जा रहे हैं और उनकी मोबाइल पर फीडिंग भी की जा रही है, ताकि मतदाता सूची की प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो सके। वहीं दो अनुपस्थित बीएलओ पर कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा है। तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने सिंधनकला के भाग संख्या 67 और 70 में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में सुनीता और निर्मला को मौके पर अनुपस्थित पाया।
विज्ञापन

इस पर तहसीलदार ने कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि आंगनबाड़ी या बीएलओ अगर निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक दिन का वेतन काटने और विभागीय कार्रवाई के लिए सीडीओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed