फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Idols of Ram-Janaki and Laxman stolen from Hanuman temple

Banda News: हनुमान मंदिर से राम-जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी

Sun, 28 Sep 2025 04:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 28 Sep 2025 04:39 AM IST
विज्ञापन
Idols of Ram-Janaki and Laxman stolen from Hanuman temple
फोटो- 05 घटनास्थल पर मंदिर के समीप खड़े ग्रामीण। संवाद
बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में शुक्रवार की रात को चोरों ने हनुमान मंदिर से राम-जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी कर लीं। मंदिर का ताला भी नहीं टूटा था। सुबह मंदिर की देखरेख करने वाली महिला पूजा करने पहुंची तो जानकारी हुई।
विज्ञापन

तिंदवारा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अनिल द्विवेदी उर्फ मुखिया ने बताया कि स्व. वीरेंद्र सिंह मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर स्थित है। इस मंदिर में सिंहासन पर श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण जी की मूर्तियां रखी थीं। शुक्रवार की रात मूर्तियों की पूजा भी हुई। इसके बाद रात को चोर आए। ताला न तोड़े जाने से अनुमान है कि लकड़ी की मदद से मूर्तियों को सिंहासन से गिरा लिया। इसके बाद लकड़ी से खींचने के बाद मूर्तियां चैनल से बाहर निकाल लीं।
विज्ञापन

मंदिर की पूजा-अर्चना स्व. वीरेंद्र सिंह की बहू गुड़िया सिंह करती हैं। उन्होंने बताया कि जब वह मंदिर में पूजा करने आईं तो मंदिर में रामजानकी और लक्ष्मण की प्रतिमाएं नहीं थीं। बताया कि उनके ससुर ने 24 वर्ष पहले वर्ष 2001 में महोबा जनपद के श्रीनगर इलाके से मूर्तियां खरीदी थीं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश नजर आ रहा है। मूर्तियां चोरी होने की सूचना पाकर नगर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह और मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी दिलीप मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। कोतवाल का कहना है कि राम-जानकी की प्रतिमाएं पीतल की थीं और उनकी लंबाई भी करीब 10 इंच रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------
बड़े हनुमान मंदिर से चोरी हुए थे चांदी के मुकुट
बांदा। करीब चार माह पूर्व बड़े हनुमान मंदिर से भी चांदी के मुकुट चोरी हुए थे। इसमें हनुमान जी और सामने स्थित राम-जानकी मंदिर की प्रतिमाओं के मुकुट शामिल हैं। इस मामले पर तब रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। कार्रवाई न होने से चोरों का दुस्साहस और बढ़ गया और अब उन्होंने स्व. वीरेंद्र सिंह मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में रखी राम-जानकी और लक्ष्मण की प्रतिमाएं चोरी कर लीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed