फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Identity of the dead woman due to the collision of the dumper

डंपर की टक्कर से मृत बाइक सवार महिला की हुई शिनाख्त

Fri, 21 Oct 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Identity of the dead woman due to the collision of the dumper
बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डंपर की टक्कर से मृत बाइक सवार महिला की भी शिनाख्त हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन गांव ले गए।
विज्ञापन

महोबा जिले के खरका (कबरई) गांव निवासी ज्ञान सिंह मंगलवार की शाम बाइक से चित्रकूट जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर महिला भी सवार थी।
अतर्रा के पास डंपर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ज्ञान सिंह की तो शिनाख्त हो गई थी, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने उसका शव मोर्च्युरी में रखवा दिया था।
गुरुवार की सुबह ज्ञान सिंह के फोन पर महिला के भाई चंद्रशेखर ने कॉल की तो घटना की जानकारी हुई। उसने अपनी बहन संतोषा (32) पत्नी शिवबरन निवासी कहरा (खन्ना, महोबा) के रूप में शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed