{"_id":"57a381be4f1c1b6f152bb43c","slug":"i-retouch-is-not-improved","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नहीं सुधरे तो मुझे सुधारना आता है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नहीं सुधरे तो मुझे सुधारना आता है’
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली में पुलिस अफसरों और चौकी प्रभारियों की क्लास लेते डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर में तेजी से बढ़ रहे अपराधों के ग्राफ और खासकर आए दिन दो पहिया वाहनों की ताबड़तोड़ चोरियों की घटनाओं से बुरी तरह खफा डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने कड़े तेवर अपनाते हुए कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर वह नहीं सुधरे तो उन्हें सुधारना आता है। दो दिन में सुधार देंगे। डीआईजी के तेवर देखकर शहर के पुलिस अफसरों के सिर झुक गए।
विज्ञापन
गुरुवार को देर शाम डीआईजी अचानक शहर कोतवाली जा पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय और अपर एसपी मायाराम वर्मा भी थे। नगर क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह सहित शहर के सभी चौकी प्रभारियों को तलब किया गया था।
विज्ञापन
डीआईजी ने इनकी बैठक में कहा कि आए दिन दिनदहाड़े वाहनों की चोरी हो रही है। हद तो यह हो गई कि सुरक्षित और वीआईपी कहे जाने वाले सिविल लाइन और कलेक्ट्रेट परिसरों से चोरियां हो रही हैं। डीआईजी ने खुले शब्दों में कहा कि जब चौकियों के आसपास जुआ होगा तो चोरियां तो बढ़ेंगी ही।
विज्ञापन
खासतौर पर सिविल लाइन क्षेत्र में यह हो रहा है। बैंक कर्मी से लूट में पुलिस देर से पहुंची। डीआईजी ने कहा कि-‘अगर नहीं सुधरे तो मुझे सुधारना आता है। दो दिन में सुधार दूंगा’। चौकी प्रभारियों से कहा कि शहर में कहीं भी कोई घटना हो तो दूसरी चौकी के प्रभारी भी वहां तत्काल पहुंचें।