फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Employment training given to migrant workers

प्रवासी श्रमिकों को दिया रोजगार का प्रशिक्षण

Wed, 22 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Employment training given to migrant workers
कृषि विज्ञान केंद्र में प्रवासी मजदूरों को रोजगारपरक प्रशिक्षण संबोधित करते डा.नरेंद्र सिंह। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने को प्रशिक्षण बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र (कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय) में शुरू हो गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत चल रहे इस प्रशिक्षण में प्रवासी श्रमिकों को आय के लिए विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के पहले दिन ‘आय अर्जन हेतु जैविक कीटनाशकों का उत्पादन’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की अध्यक्षता सह निदेशक (प्रसार) डॉ. नरेंद्र सिंह ने की। प्रशिक्षण में छह गांव के 35 प्रवासी श्रमिक शामिल हुए। डॉ. मंजुल पांडेय ने प्रशिक्षण का उद्देश्य और रूपरेखा बताई।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि में अन्य व्यवसाय से ज्यादा समस्याएं होती हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर इनका समाधान भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि फसल में लगने वाले रोग और कीटों के नियंत्रण के लिए किसानों को प्राकृतिक उपाय सोचना चाहिए। जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह ने श्रमिकों को सलाह दी कि प्रकृति से जुड़ें। जैविक उत्पाद तैयार करके अधिक मुनाफा हासिल करने को भी प्रेरित किया। प्रशिक्षण ले रहे प्रवासी श्रमिकों ने भी अनुभव साझा किए। ये श्रमिक सूरत, मुंबई, दिल्ली, औरंगाबाद आदि से लौटे हैं। डॉ. मानवेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। संचालन डॉ. सुभाषचंद्र सिंह ने किया। केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. दीक्षा पटेल और डॉ. प्रज्ञा ओझा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed