फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband hangs after dispute with wife

पत्नी से विवाद के बाद पति फांसी पर झूला

Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Husband hangs after dispute with wife
अतर्रा। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पत्नी से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाना बता रही है। हालांकि पत्नी ने इससे इनकार किया है। दो साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के मूसा नगर निवासी दीपू उर्फ रामफल (26) पुत्र दशरथ प्रसाद कुशवाहा ने बुधवार को सुबह छत पर जाकर धन्नी में रस्सी का फंदा गले में कस लिया। कुछ देर बाद छत पहुंची पत्नी ममता ने शव लटका देखा और घर के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दीपू भूमिहीन होने के कारण घर में साइकिल पंक्चर की दुकान से परिवार का गुजर-बसर करता था। सुबह किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ पत्नी ममता ने पति से किसी भी तरह का विवाद होने से इनकार किया है। उधर, इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का मामला प्रतीत होता है। जांच की जा रही है। दीपू दो भाइयों में छोटा था और दो साल पहले शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है।
पेड़ से गिरे किसान की गर्दन डाल में फंसी, मौत
नरैनी। पेड़ से गिरे वृद्ध की गर्दन डाल में फंस जाने से मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के लोधिन पुरवा (बरकोला कलां) निवासी रामबहोरी उर्फ लालू (58) पुत्र भगवानदास राजपूत बुधवार की शाम अपने खेतों में लगे नीम के पेड़ पर चढ़कर दातून तोड़ रहा था। तभी वह गिर गया।

उसकी गर्दन डाल में फंस जाने पर मौके में ही मौत हो गई। घटना के समय मौके पर कोई नहीं था। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने शव लटका देखा और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मृतक के दो बेटे हैं। 10 बीघा जमीन है। खेतीबाड़ी करके परिवार पालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed