फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband gave triple talaq for 10 thousand rupees

Banda News: 10 हजार रुपये के लिए पति ने दिया तीन तलाक

Fri, 29 Dec 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq for 10 thousand rupees
बांदा। शौहर ने निकाह के 11 साल बाद 10 हजार रुपये के लिए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर शौहर समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न समेत मुस्लिम विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के दुबरिया गांव की रोशन जहां ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 11 साल पहले उसकी शादी रफीक अली से हुई थी। वह सास-ससुर से अलग रहती है। शौहर डेढ़ साल पहले सऊदी से लौटा और मुंबई चला गया। एक सप्ताह पहले उसने रोशन से 10 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

इन्कार करने पर मुंबई से फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के तीन बच्चे भी है। बदौसा थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि पीड़िता की ओर से पति समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed