{"_id":"6409b08f2eaa77afd201c974","slug":"husband-dies-after-being-crushed-by-dcm-two-serious-including-wife-banda-news-c-12-1-114684-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत, पत्नी समेत दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत, पत्नी समेत दो गंभीर
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। डीसीएम से कुचलकर ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार उसकी पत्नी और एक अन्य युवक घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। भीड़ ने चालक और क्लीनर को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित भीड़ को सीओ ने समझा-बुझाकर शांत किया।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के कोलौहा गांव निवासी देवराज कहार (28) बुधवार को बाइक से पत्नी व एक अन्य के साथ सढ़ा गांव ससुराल जा रहा था। रास्ते में कल्याणपुर-कालिंजर रोड पर बघेलाबारी तिराहा के पास सामने से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने बेकाबू होकर बाइक में टक्कर मार दी।
डीसीएम के पहिये के नीचे आने से देवराज की मौके पर मौत हो गई। पत्नी और साथ में बैठा दूसरा व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे डीसीएम चालक और क्लीनर को घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने चालक व क्लीनिर को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। सीओ जियाउद्दीन अहमद ने भीड़ को शांत किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ ने बताया कि भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि ड्राइवर जलकल योजना का सामान लेकर जा रहा था।