फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband arrested for murdering a woman, mother-in-law and father-in-law absconding

Banda News: महिला की हत्या में पति को पकड़ा, सास और ससुर फरार

Sun, 20 Oct 2024 03:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for murdering a woman, mother-in-law and father-in-law absconding
बांदा/बबेरू। 14 साल का वैवाहिक जीवन गुजरने और दो बच्चों के जन्म के बाद सुमन और पति रामबाबू के संबंधों में खटास आ गई। बेटी को प्रताड़ित करने पर पिता राजाभइया उसे ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव से मायके अहार ले आए थे। दो साल से सुमन मायके में दो बच्चों के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान ससुराल और मायके पक्ष के बीच बातचीत होती रही, लेकिन संबंध नहीं सुधरे। रामबाबू ने छह माह पूर्व बांदा न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया था। इसी मुकदमे की तारीख पर सुमन अहार से बांदा आती थी।
विज्ञापन

सुमन की बहन शहर के परशुराम तालाब के पास रहती है, कभी-कभी सुमन बहन के घर भी जाती जाती थी।
गुरुवार को तारीख के बाद वह बहन के घर गई और वहां से अहार के लिए रवाना हुई, लेकिन शुक्रवार शाम को उसका शव अहार बंधे के पास पड़ा मिला।
बबेरू कोतवाल बलराम सिंह के मुताबिक शव पर खरोंच के निशान थे। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असल तस्वीर सामने आएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed