{"_id":"662e87c859951fcc9e0166ff","slug":"hurt-by-mother-in-laws-beating-farmer-commits-suicide-banda-news-c-212-1-bnd1003-109901-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सास की पिटाई से आहत किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सास की पिटाई से आहत किसान ने की खुदकुशी
विज्ञापन
बांदा। सास के साथ पत्नी को मायके भेजने से दामाद ने मना कर दिया। इस पर सास ने दामाद को चप्पल से पीट दिया। इससे आहत दामाद ने रेल ट्रेन कटकर खुदकुशी कर ली।
बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी ओमकार सिंह (38) ने शनिवार की देर शाम अतर्रा-बदौसा रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बड़े भाई देव कुमार ने बताया कि शनिवार को ओमकार की सास संतोषी अपनी बेटी सपना सिंह को मायके जबलपुर ले जाने के लिए आईं थीं। ओमकार ने उनसे कहा कि अभी गेहूं की कतराई चल रही है। वह पत्नी सपना को बाद में ले जाएं। इस बात पर उसका सास से विवाद हो गया।
आरोप है कि सास और अन्य ससुरालियों ने ओमकार को चप्पलों से पीट दिया। इससे ओमकार आहत होकर चला गया। उसका शव रेल पटरी पर कटा हुआ मिला। भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। ओमकार के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। चार बीघा खेती में किसानी का कार्य करता था। घटना के संबंध में अतर्रा कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि घटना उनके थाना क्षेत्र में हुई है। परिजन पत्नी से विवाद बता रहे हैं। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।